उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण और मरीजों की मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1925 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बीते साल 19 सितंबर को सर्वाधिक 2078 मामले सामने आए थे। वहीं, आज 13 मरीजों की मौत हुई। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हजार पार हो गई है। जबकि आज 405 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इन्हें मिला कर अब तक 98897 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 112071 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 44201 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 775 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 594, नैनीताल में 217, ऊधमसिंह नगर में 172, पौड़ी में 33 , टिहरी में 35, रुद्रप्रयाग में 12, पिथौरागढ़ में 13, उत्तरकाशी में एक, अल्मोड़ा में 31, चमोली में 8, बागेश्वर में 13, चंपावत में 21 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 54 पहुंच गई है।
प्रदेश में अब तक 1780 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 9353 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश