
देहरादून
उत्तराखंड शासन ने राजपाल लेघा को खनन विभाग का नया निदेशक बना दिया है कल शासन ने निदेशक के पद पर तैनात रहे एसएल पैट्रिक को गंभीर आरोपों के बाद सस्पेंड कर दिया था, इसके बाद शासन ने उपनिदेशक राजपाल लेघा को निदेशक खनन की जिम्मेदारी दी है
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में कार्यरत निदेशक एस०एल० पैट्रिक को शासन के आदेश संख्या-712/VII-A-1/2024-106/उद्योग/2004, दिनांक 30.04.2024 द्वारा निलम्बित किये जाने के उपरान्त राजपाल लेघा, अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड को निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के पदीय कर्तव्यों का प्रभार अग्रिम आदेशों तक अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जाता है।
उक्तानुसार प्रदत्त किये जा रहे अतिरिक्त प्रभार में राजपाल लेघा, अपर निदेशक को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे तथा राजपाल लेघा से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मूल कर्तव्यों के साथ निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के दैनिक कार्यों का भी सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।
उक्तानुसार प्रदत्त किये जा रहे अतिरिक्त प्रभार में राजपाल लेघा, अपर निदेशक को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ते देय नहीं होंगे तथा श्री राजपाल लेघा से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने मूल कर्तव्यों के साथ निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखण्ड के दैनिक कार्यों का भी सुचारू निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश
मुख्यमंत्री ने 63 सफाई निरीक्षकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र, चार वर्षों में लगभग 30 हजार युवाओं को प्रदान की गई सरकारी नौकरी – मुख्यमंत्री