देहरादून
देहरादून की पोर्श कॉलोनी में हुए करोड़ों की चोरी का खुलासा देहरादून पुलिस में कर दिया है। देहरादून के रायपुर थाने के अधीन एक घर में 18 अगस्त को चोरी हुई थी जिसमे शिकायतकर्ता दिल्ली निवासी महिला ने करोड़ों रुपए का कैश और ज्वेलरी गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई थी जिसके बाद पुलिस ने 4 टीमें गठित की गई। जिसके बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया गया है । जिसके पास 2. 6 करोड़ बरामद किए गए है ।वारदात का मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सोनू निकला जिसकी बात मकान की डीलिंग के कारण पीड़ित मीनू से होती रहती थी । एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की पीड़िता मीनू ने दिल्ली में एक मकान बेचा था जिसके बाद वह देहरादून में एक प्रॉपर्टी तलाश कर रही थी जिसके लिए उसने प्रॉपर्टी डीलर सोनू से संपर्क किया जिसके चलते अभियुक्त सोनू जा चुका था कि उसके पास करोड रुपए घर में पड़े हैं ऐसे में पीड़िता के ना मौजूदगी पर सोनू ने अपने साथी के साथ इस घटना को अंजाम दिया वहीं आरोपी सोनू के साथ एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है जिसके पास पैसे को बैग रहने की पुष्टि की जा रही है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है । वहीं पीड़िता के पास इतने पैसे कैश होने की भी जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश