देहरादून
प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में डॉ. लीलाधर भट्ट मेमोरियल कल्याण समिति (डीएलबीएमकेएस) के चेयरमैन राज भट्ट व अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को समिति के प्रोजेक्ट ‘निधि’ के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट ‘निधि’ के तहत घरेलू हिंसा, यौन शोषण और अन्य हिंसा की शिकार महिलाओं और बच्चियों की सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804039, 05946-297101 जारी किया गया है। हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी पीड़ित बच्चियां और महिलाएं जो किसी वजह से पुलिस को रिपोर्ट नहीं कर सकती हैं, उनकी सहायता करते हुए उनके मामलों को आसानी से पुलिस तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट से जुड़े पदाधिकारी मेजर जनरल (रि) गुलाब रावत, ब्रिगेडियर (रि.) भारत रावत आदि उपस्थित रहे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति