हरिद्वार
हरिद्वार की जिला कारागार होली के रंगों और गीत संगीत से गुंजायमान हो गया इस दौरान जेल में बंद कैदियों ने जहां मनमोहक गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति पेश की तो वही जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कैदियों के साथ मिलकर जमकर होली खेली ताकि कैदियों को घर वालों की कमी महसूस ना हो। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
होली के त्यौहार पर जिला कारागार रोशनाबाद में भी जेल में बंद कैदियों के लिए होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया था इस दौरान जेल में बंद कैदियों के लिए रंग गुलाल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इस दौरान जेल में बंद कैदियों ने साथी कैदियों के समक्ष कई तरह के रंगारंग प्रस्तुतियां पेश की जिस पर कैदी जमकर थिरके सभी कैदियों ने आपस में एक दूसरे को न केवल गुलाल लगाया बल्कि इस दौरान जेल स्टाफ ने भी कैदियों के साथ जमकर होली खेली जेल प्रबंधन द्वारा की गई इस तैयारी को देख कई कैदी भावविभोर हो गए।
जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि होली भाईचारे प्रेम और सौहार्द का त्योहार है और इसी मंशा से जेल में होली मिलन का आयोजन किया गया इस त्यौहार के माध्यम से कैदियों के बीच यदि किसी तरह की भी कट उतार रही होगी तो वह समाप्त हो गई होली खुशी और उल्लास का पर्व है लेकिन जेल में जो कैदी रहते थे वह इस पर्व पर उदास रहते थे कैदियों को खुशी प्रदान करने के लिए ही बीते साल से हमने जेल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन करना शुरू किया है बीते साल की तरह इस बार भी इस कार्यक्रम का आयोजन कर हमने कैदियों की उदासी को दूर करने की कोशिश की इस आयोजन के बाद उनको यह महसूस नहीं होता कि वह अपने घर पर नहीं है यहां पर उनको पूरे एक परिवार का माहौल इस आयोजन से देने की कोशिश की गई है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू