देहरादून
उत्तराखंड के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी का राष्ट्रपति ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
आपको बता दें पिछले दिनों सोशल मीडिया में भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि वह अब राज्यपाल नहीं बने रहना चाहते हैं इसलिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करेंगे कि उन्हें राज्यपाल पद से मुक्त कर दिया जाए ऐसे में आप उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है
पिछले दिनों प्रेस रिलीज जारी करके भगत सिंह कोश्यारी ने गवर्नर पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होन कहा था कि वह अपने जीवन का अनुभवों को किताबों के माध्यम से जनता के बीच लाना चाहते हैं और पठन-पाठन के कार्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल देखी जा रही है। माना जा रहा है कि भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र से सीधे देहरादून पहुंचेंगे और यहां से आगे की रणनीति तय करेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं या फिर अपने आपको सक्रिय राजनीति से दूरी बना लेते हैं।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया