देहरादून
मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सचिव हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू