
देहरादून
देहरादून के बसंत विहार में हुई लूट की घटना के संदिग्धों के साथ देहरादून पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध बदमाशों का पीछा करते हुए आ रही थी। आशारोड़ी के जंगल में बिहारीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हुआ है जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया जिसकी कुछ देर बाद ही गिरफ्तारी हो गई। पुलिस मुख्य तीन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश बिहारीगढ़ के आसपास हैं. इस पर दून पुलिस ने बिहारीगढ़ पुलिस के साथ बिहारीगढ़ सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए आशारोड़ी पर चेकिंग बढ़ा दी. बदमाशों ने आशारोड़ी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी. बदमाशों की गोली से SI सुनील नेगी घायल हो गए। मुठभेड़ में बदमाश फुरकान को गोली लगी जबकि वसीम कुछ देर बाद जंगल से ही पकड़ लिया गया।
बदमाशों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड पुलिस का एक SI भी घायल हुआ है। बदमाशों के साथ मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही SSP भी मौके पर पहुंच गए> बदमाश और SI दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग कर रही थी। पुलिस ने दूसरे बदमाश को जंगल से ही अरेस्ट कर लिया. दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार मिले हैं. इनमें एक पिस्टल कंट्री मेड और एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ।

More Stories
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित