देहरादून
वादी द्वारा थाना राजपुर पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 16 वर्ष का घर से बिना बताये कही चले जाने के सम्बन्ध मे लिखित प्रार्थना पत्र दिया। जिसके आधार पर थाना राजपुर पर तत्काल मु0अ0सं0: 91/24 धारा 363 भादवी बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया, साथ ही मोबाइल सर्विलांस व सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग अपहर्ता को रामपुर बुतहर जनपद शिमला हिमाचल प्रदेश से अभियुक्त रिजवान के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।अभियुक्त को मां0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
*नाम पता अभियुक्त*:
रिजवान उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी कामराजपुर थाना नागल जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष।
*पुलिस टीम:*
(1) उ0नि0 विकेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी जाखन
(2) म0उ0नि0 भावना
(3) कां0 सुरेंद्र
(5) हे0कां0 किरण (एसओजी)

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू