देहरादून: पुलिस महानिदेशक ने 10वीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें कड़े अभ्यास व मेहनत से स्वर्ण पदक प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
बुधवार को पुलिस के इन खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं उन पर हमे गर्व है। आने वाली प्रतियोगिताओं में अपनी यही प्राथमिकता बनाए रखें।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में 17 मई से 22 मई तक भोपाल में सम्पन्न 10वीं राष्ट्रीय ड्रेगन बोर्ड चैम्पियनशिप में उत्तराखंड के पुलिस जवानों ने 500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक, 2000 मीटर स्पर्धा में रजत एवं मिश्रित 2000 मीटर में रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया