देहरादून
आज दिनाँक 08/12/23 की प्रातः समय करीब 05:30 – 06:00 बजे के बीच कालसी से रोहडू जाने वाले मार्ग पर करीब 35- 40 किलोमीटर दूर तिमरा ( राजस्व क्षेत्र ) नामक स्थान पर एक पिक अप लोडर वाहन सँ0 – HP 08 A 1427 सड़क से लगभग 600- 700 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जिसमें 03 लोग सवार थे। घटना की सूचना पर कालसी पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। दुर्घटना में वाहन सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। वाहन के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन वह विकासनगर से चूना लेकर हिमाचल जा रहा था।
*नाम पता मृतक –*
1-रोहित पुत्र दिलबहादुर थापा निवासी – चौपाल शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
2- मोहनलाल पुत्र रती राम निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष
*नाम पता घायल :-*
1- विख्यात पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी – चौपाल, शिमला हिमाचल प्रदेश, उम्र 30 वर्ष

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश