देहरादून
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब राजनीतिक दल एक दूसरे पर निशाना साधने में जुट गए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने देहरादून में कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनिल बलूनी ने कहा कि हरीश रावत और उनके इर्द-गिर्द घूमने वालों को छोड़कर कांग्रेस के लगभग सभी नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। इसलिए बीजेपी को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ रहा है, क्योंकि बीजेपी में अब जगह है।
अनिल बलूनी के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कटाक्ष किया है। गणेश गोदियाल ने कहा कि 15 दिन का समय दीजिए और हम बताएंगे कि किसके यहां हाउसफुल का बोर्ड लगेगा किसके यहां खाली हो रहा है। गणेश गोदियाल ने अनिल बलूनी पर निशाना साधते हुए कहा कि अनिल बलूनी बड़े-बड़े बयान देने के लिए मशहूर हैं। बलूनी बताएं कि वो कौन से नेता हैं जिनके लिए बीजेपी को हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ रहा है। बीजेपी में जो लोग शामिल हुए हैं वह नाक रगड़ रगड़ कर थक चुके है और उनकी नाक घायल हो गयी है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं