हरिद्वार: ऋषिकेश जा रही एक बस चण्डी घाट से आगे काली मंदिर से थोड़ा आगे हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस टनकपुर से आ रही थी।
कांवड़ के चलते ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को चीला मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। गुरुवार सुबह यात्रियों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज की एक बस चंडी घाट पुल से होती हुई चीला मार्ग से निकली थी। तभी काली मंदिर से थोड़ा आगे मोड़ पर सामने से आती एक कार को बचाने के चक्कर में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस नाले में पलट गई। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई।
गनीमत यह रही कि बस खाई में नहीं गिरी। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बस चालक अयूब ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे। जिसमें से से 7 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कार को बचाने के चक्कर में हुआ है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर