देहरादून: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। तो वहीं 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित की गई। हालांकि इसकी घोषणा पहले ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय कर चुके थे, लेकिन अब इसका औपचारिक आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड (objective criterion ) पृथक से निर्धारित / तैयार किये जायेगें। यदि कोई अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें अंक सुधार के लिए मौका दिया जाएगा।
वहीं 04 मई से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12वीं की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा स्थगित की गई है। 01 जून, 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन / आंकलन करते हुये उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा अलग से की जायेगी।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन