देहरादून
यातायात पुलिस देहरादून द्वारा नाबालिक वाहन चालकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज *दिनाँक 20/02/2023 को पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून* के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में यातायात / सीपीयू टीम द्वारा Operation Morning Storm के अंतर्गत *सेंट जोसेफ, के0वी0 स्कूल, सेंट ज्यूड स्कूल,दून इंटरनेशनल,SGRR रेसकोर्स स्कूलों* में अद्यनरत छात्र जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई।
*कार्यवाही का विवरण निम्नवत है* –
*कुल 07 चालान किए गए जो स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित हे। इन सबके वाहनों को सीज कर 25,000/- का जुर्माना लगाया गया है।*
इसिके साथ अन्य *15* वाहनो पर एम॰वी॰ ऐक्ट की अन्य धराओं में चालान किए गए।
यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विगत दिनों पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को समर्पित संदेश भी प्रेषित किया गया है ताकि शत – प्रतिशत यातायात नियमों का पालन हो सके । यदि सभी अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी को भी और सुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है ।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन