देहरादून
वीकेंड्स पर राजपुर क्षेत्रान्तर्गत मसूरी डाईवर्जन, ओल्ड मसूरी रोड, कुठाल गेट, आईटी पार्क आदि क्षेत्रों में लोगों द्वारा सड़क किनारे खुले में तथा गाड़ी में बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग करने की सूचनाएं एसएसपी देहरादून को प्राप्त हुई थी। जिस पर महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी मसूरी को राजपुर क्षेत्र में खुले स्थानों पर इस प्रकार का मर्यादित व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिसके तहत क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा राजपुर पुलिस के साथ आईटी पार्क क्षेत्र, मसूरी डाईवर्जन, मसूरी रोड तथा कुठाल गेट में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क किनारे खुले में/ वाहन लगाकर नशीले पदार्थ का सेवन करने वाले 26 लोगों के पुलिस एक्ट के तहत चालान करते हुए उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं