
देहरादून
प्रदेश में कांग्रेस की हार पर आज कांग्रेस मुख्यालय में हुए मंथन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता का जो फैसला है उसे स्वीकार करते हुए आगे आने वाली चुनौतियों को लेकर तैयारी की बात कही साथ ही साथ उन्होंने कहा की हम बिल्कुल निराश नहीं हैं हमने गणेश गोदियाल को समझाया और कहा कि आप युवा हैं आपके पास जोश है आप आगे बढ़े और आगे भी आपके पास प्रबल संभावनाएं हैं ऐसे में निराशा और हताशा आपके और कार्यकर्ताओं के बीच नहीं होनी चाहिए।
कांग्रेस की हार पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए मंथन को लेकर राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा की इस हार को सहर्ष स्वीकार किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी अपना सघर्ष जारी रखेगी आगे उन्होंने कहा कि विभाजन करने वाले और फासिस्ट ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा उन्होंने कहा कि हम अभी भी किसानों युवाओं महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे आगे उन्होंने कहा कि हमारी रणनीति हमारे पुराने मुद्दे जो है उसी पर रहेगी हम अभी भी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू