देहरादून
देहरादून जिले के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह को तमाम संगठन शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। इसी के तहत उनके कार्यालय मे दून बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और कुछ संगठन के लोग भी मिले। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा एवं सचिव राजबीर सिंह बिष्ट अपनी कार्यकारिणी संग एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह के साथ उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। वकीलों ने पुलिस से बेहतर सहयोग मिलने की अपील की। इसके अलावा रिटायर पीपीएस पेंशनर्स एसोसिएशन, दून उद्योग व्यापार मंडल और दून वैली व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी एसएसपी से शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन