देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही कर अवैध संपत्ति का पता लगा कर सख्त कार्यवाही के लिए डीजीपी उत्तराखंड को निर्देश दिए गए थे।
उक्त निर्देश पर डीजीपी अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियाओं पर सख्त कार्यवाही और अवैध संपत्ति की जांच के लिए लगाया गया था
उक्त के क्रम में एसटीएफ ने *21 अपराधियो पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है*,जिसमे नकल माफिया हाकम सिंह की बेनामी,अवैध संपत्ति की खोजबीन कर ली गई है
अभियुक्त हाकम सिंह के तहसील *मोरी में ग्राम सिदरी में निर्मित रिजॉर्ट और भवन की ज्वाइंट जांच(एसटीएफ व राजस्व पुलिस) में उपरोक्त रिजॉर्ट राज्य सरकार की भूमि पर साथ ही गोविंद वनजीय विहार,पुरोला की जमीन पर अवैध निर्मित पाया गया है*
*इसके साथ ही दो सेब के बाग भी राज्य सरकार की भूमि को अतिक्रमित कर कब्जा किया जाना प्रकाश में आया है*
उपरोक्त रिजॉर्ट का रजिस्ट्रेशन होम स्टे के लिए अप्लाई करने के उपरांत सही कागजात न होने पर अभियुक्त द्वारा नही कराया गया और अवैध संचालन किया जा रहा था
गैंगस्टर एक्ट के तहत,अभियुक्त हाकम के *7 बैंक अकाउंट का पता चला है जिसमे लाखो के ट्रांजेक्शन विगत वर्ष में हुए है,इन अकाउंट में अवैध धनराशि 16 लाख से अधिक को फ्रिज कर दिया गया है*
इसके अतिरिक्त करीब *5 हजार वर्ग मीटर भूमि कोटगांव,1250 वर्ग मीटर जमीन ग्राम भीतरी,3000 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कोट गांव के पास साथ ही 2850 वर्ग मीटर जमीन भीतरी के पास,के साथ ही देहरादून में 1000 वर्ग मीटर जमीन पर देहरादून में तीन मंजिला मकान है* के रिकॉर्ड एसटीएफ ने जांच में शामिल कर लिए है जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों में होने की संभावना है
चल संपत्ति में इनोवा गाड़ी के साथ अन्य के नाम कुछ वाहनों का पता भी चला है। समस्त अवैध रूप से अर्जित संपति पर शीघ्र कानूनी कार्यवाही की जा रही है

More Stories
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल