
देहरादून
सचिवालय परिसर में सचिवालय कर्मियों हेतु सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सचिवालय तक आने जाने हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बस सेवा का उद्घाटन श्रीमती राधा रतूड़ी , मुख्य सचिव उत्तराखंड द्वारा किया गया ।
यह बस प्रातः 8.45 पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से रेसकोर्स होते हुए सचिवालय के लिए प्रस्थान करेगी तथा सायं 6.15 पर सचिवालय से केदारपुराम हेतु प्रस्थान करेगी।
प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अपने उद्धघाटन संबोधन में कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है। इस पहल से जहां एक ओर सचिवालय के अंदर पार्किंग की समस्या से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बस होने के कारण प्रदूषण से भी राहत मिलेगी।

स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि वर्तमान में ट्रायल के रूप में यह बस चलाई जा रही है। मेरा सभी सचिवालय कर्मियों से अनुरोध होगा कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए तथा अपने व्यक्तिगत वाहनों का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाए, जिससे जहां एक और प्रदूषण नियंत्रण में सचिवालय कर्मियों की भागीदारी सुनिश्चित होगी वहीं दूसरी ओर देहरादून में सड़कों पर वाहनों की संख्या में भी कमी आयेगी।
इस समारोह में दीपेन्द्र चौधरी, सचिव, सचिवालय प्रशासन, श्रीमती सोनिका मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी , तीरथ पाल सिंह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी, जगमोहन चौहान, अधीक्षण अभियंता, सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, सयुंक्त सचिव जगत सिंह डसीला आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश