
बुधवार को जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने उत्तराखंड फर्स्ट अभियान के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाड़ी में लगभग 600 छात्र-छात्राओं को नोटबुक वितरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ केंद्र तथा राज्य सरकार की जन लोककल्याणकारी योजनाओं पर संवाद स्थापित कर चर्चा की। इस अभियान के माध्यम से नेहा जोशी उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंच रहीं हैं। जोशी ने पुरोला विकासखंड के सभागार में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद किया। जिसमें 40 ग्राम संगठनों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के बारे में अवगत कराया। नेहा जोशी ने बताया कि विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित योजनाएं जिसमें महिलाएं सब्सिडी में लोन लेकर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकती हैं। समूहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत किया जा रहा है। जोकि अपने घर गृहस्थी के काम-काज से समय निकाल कर समूहों में संगठित होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाकर, स्वयं का ब्रांड तैयार कर, बाजार में भेजकर अच्छी आमदनी और बचत कर रही हैं। ग्रामीण महिला समूहों ने अपने विचार तथा समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत भी कराया। उनसे विकासखंड पुरोला में प्रशिक्षण शिविर लगाने का आग्रह किया। नेहा जोशी ने पुरोला विकासखंड में शीघ्र पशुपालन विभाग की योजनाओं, मशरूम उत्पादन, आचार और जैम तथा कृमि खाद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कराने के लिए भी महिलाओं से वादा किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, एबीडीओ सतीश चौधरी, यशवीर पंवार, मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार, विजेंद्र पंवार, दशरथ सिंह पंवार, रघुवीर पंवार, अंशुल चावला, भावना चौधरी, राज जोशी, संजय थपलियाल, मनमोहन नौटियाल, संजय आर्य, आदित्य नारायण, शीशपाल चौहान तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू