
टिहरी
गुरुवार को टिहरी जनपद के नैनबाग ब्लॉक में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया। जिसमें ब्लॉक में 10 ग्राम संगठित समूहों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने महिलाओं को धामी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला केंद्रित योजनाओं के बारे में अवगत कराया व बताया कि कैसे महिलाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर आगे अपने उद्यम को बढ़ा सकती हैं l उन्होंने बताया कि विभिन्न बैंकों द्वारा संचालित योजनाएं जिससे कि सब्सिडी में लोन लेकर अपने उद्यम को आगे बढ़ा सकती हैं। समूहों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत किया जा रहा है। जोकि अपने घर गृहस्थी के काम-काज से समय निकाल कर समूह में संगठित होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाकर स्वयं का ब्रांड तैयार कर बाजार में भेज कर अच्छी आमदनी बचत कर रहे हैं। ग्रामीण महिला समूहों ने अपने विचार व समस्याओं के बारे में बताते हुए नैनबाग में प्रशिक्षण शिविर लगाने का आग्रह किया। जिससे सरकार द्वारा संचालित समूह योजनाओं की जानकारियां प्राप्त हो सके। इस पर नेहा जोशी ने कहा कि शीघ्र नैनबाग में एक प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से और महिलाएं जागरूक होकर समूहों का निर्माण करेंगी तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले सकेंगी। इसके बाद नेहा जोशी ने भटवाड़ी स्थित मां गौरजा देवी के मंदिर में आयोजित चार दिवसीय पूजन कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी संस्कृति का संरक्षण होगा तथा आने वाली हमारी पीढ़ियाँ अपनी जड़ों से जुड़ी रहेंगी । उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार व धार्मिक/सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण के लिए उठाए गए कदमों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मेले में आमंत्रण के लिए समिति का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश सजवाण, अनूप थपलियाल, अंशुल चावला,सुनील सेमवाल, राजवीर सिंह रावत, शूरवीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश