
देहरादून
देहरादून में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस तीज महोत्सव में पारंपरिक अनुष्ठानों, लोक प्रदर्शनों, लोक संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अद्वितीय दृश्य देखने को मिला और इस महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों ने उत्साह से हर प्रस्तुति में भाग लिया। कार्यक्रम में लोकगायिका संगीता ढौंडियाल, रेशमा शाह, करिश्मा शाह तथा लोकगायक सौरभ मैठाणी ने अपने गानों से महिलाओं को खूब नचाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गीता धामी ने अपने संबोधन में कहा की नेहा द्वारा आज जो ये तीज महोत्सव कराया गया है ये अत्यंत ही प्रशंसीय है। उन्होने कहा कि नेहा जोशी लगातार राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं को जोड़ने उनको आगे लाने के लिऐ प्रयासरत है। गीता धामी ने तीज महोत्सव के इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि में आशा करती हूं की ऐसे ही कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने के अपने प्रयास को जारी रखेंगी।
नेहा जोशी ने तीज सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होने वाली महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में खुद को साबित कर के दिखा रही है। बस जरूरत है महिलाओं को एक मंच प्रदान करने की। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारे देश प्रदेश की संस्कृति मजबूत होगी। ऐसा बहुत कम होता है जब एक साथ एक मंच पर बसंती बिष्ट जी, रेखा धस्माना जी, संगीता ढौंडियाल जी, रेशमा शाह जी, आर जे देवांगना जी, करिश्मा शाह जी जैसी महान विभूतियां देखने को मिलती है। अंत में नेहा जोशी जी ने तीज महोत्सव में आई सभी महिलाओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, पद्मश्री बसंती बिष्ट, रेखा धस्माना, निर्मला जोशी, शशि अग्रवाल, शोभा उनियाल, दीपा रावत, आशा नौटियाल, अनकनंदा अशोक, कुसुम कंडवाल, मधु चौहान सहित गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश