मंसूरी
मसूरी हाथीपांव मार्ग कार्ट मैकेंजी रोड पर डेरा माइंस के पास भारी भूस्खलन होने के बाद सडक पर आये मलवे के कारण सड़क बंद हो गई जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हटाया गया जिसके बाद रोड को वाहनों के लिए सुचारू किया गया। बताया जा रहा है कि सुबह के समय अचानक मसूरी हाथीपांव मार्ग कार्ट मैकेंजी रोड पर भूस्खलन होने से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूट कर सड़क पर गिर गया जिससे सड़क पर आए मलबे के कारण सड़क बंद हो गई वह सडक ाक एक भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मसूरी हाथीपांव मार्ग कार्ट मैकेंजी रोड भूस्खलन होने से सडक बंद हो गई थी वह पहाडी के ऊपरी सड़क को भी खतरा हो गया है वही नीचे की सड़क में मलवा और पत्थर गिरने से मार्ग को बंद हो गया था। उन्होंने कहा कि दो जेसीबी लगाकर सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटाया गया जिसके बाद यातायात को सुचारू किया गया । वही दूसरी ओर मसूरी देहरादून गलोगी पावर हाउस के पास भी लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है लोगों की माने तो बरसात के समय पर समय-समय पर हो रहे भूस्खलन से लोगों को दिक्कत हो सामना करना पडा है ऐसे में सरकार द्वारा पहाड़ के ट्रीटमेंट के लिए जल्द कार्यवाही शुरू करनी चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की माने तो पहाड़ के ट्रीटमेंट को लेकर सरकार और प्रशासन लगातार काम कर रहा है कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण पहाड़ का ट्रीटमेंट नहीं हो पा रहा है परंतु जल्द पहाड के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश