देहरादून
आज राजपुर रोड स्थित डोमिनोज केएफसी क्रोमा एवं मैकडॉनल्ड्स में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा खुले में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है तथा सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स के अंतर्गत कोई भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है इस कारण से केएफसी डोमिनोज एवं क्रोमा पर ₹10000 का चालान किया गया तथा मैकडॉनल्ड्स को केवल कूड़ेदान को अपनी फ्रेंचाइजी के बाहर पृथक से लगाने हेतु निर्देशित किया गया तथा 1000 का जुर्माना की कार्रवाई की गई।
उपरोक्त कार्रवाई के समय यह भी संज्ञान में लिया गया की राजपुर रोड स्थित केएफसी एवं डोमिनोस के ग्राहकों द्वारा फ्रेंचाइजी के सामने ही पैकिंग मैटेरियल फेंका गया तथा फ्रेंचाइजी द्वारा किसी भी प्रकार का न डस्टबिन खुले में उपलब्ध नहीं था।
टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना एसआई मनीष दरियाल एसआई भूपेंद्र तथा सुपरवाइजर ओमप्रकाश शामिल थे

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू