देहरादून
देहरादून के देहराखास क्षेत्र में पथरीबाग चोक पर सब्जी, फल, जूस, आदि बेचने वाले छोटे फुटपाथ दुकानदारों पर आज नगर निगम की टीम ने जुल्म ढाया। इससे नाराज गरीब व्यपारियों ने बीजेपी का पुतला फूंका।
आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा की आज 22 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई और आज ही नगर निगम देहरादून ने गरीब फड़ी वालों के पहले चालान कटे, फिर उनजे तराजू बाट जब्त किये और उनका समान व ठिया तोड़ दिया।
प्रवक्ता भट्ट ने कहा कि यह बीजेपी सरकार का गरीब आदमियों पर सरासर जुल्म है, दो महीने बाद आज ही किरोना कर्फ्यू खुला और आज ही नगर निगम ने अमानवीय कार्यवाही कर डाली।
भट्ट ने कहा बिना तराजू बाट के अब क्या करेंगे वो छोटे दुकानदार, क्या दो महीने से घर पर बैठे इन गरीब लोगों को बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने कभी राहत देने की भी सोची। लेकिन लॉकडाउन खुलते ही इन गरीबों पर डंडा जरूर चला दिया।
पुतला फूंकने वालों में आप प्रवक्ता संजय भट्ट, योगेंद्र चौहान, आकेश भट्ट, हरेंद्र, राजेन्द्र, बद्री बैठा, वीर सिंह, सुरेंद्र, रामेश्वर, जाहिद, नितिन, विन्देश्री, पच्छु, सेठी आदि शामिल थे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश