देहरादून
आज दिनांक 26/09/23 कोनगर आयुक्त मनुज गोयल द्वारा नगर के विभिन्न मुख्य मार्गों का सघन निरीक्षण किया गया तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक नगर आयुक्त को जरूरी दिशा-निर्देश दिये ।
जहां-जहां पर भी गंदगी पाई गई वहां पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।
*नगर आयुक्त नें इन मार्गों का किया निरीक्षण*
नगर आयुक्त द्वारा प्रिंस चौक से आईएसबीटी, आईएसबीटी से ग्राफिक एरा,आईएसबीटी से रिस्पना, रिस्पना से नेहरू कॉलोनी ,सहस्त्रधारा रोड, केनाल रोड का निरीक्षण किया गया। मार्गों के निरीक्षण के दौरान संबंधित सफाई निरीक्षक एवं संबंधित सुपरवाइजर को मौके पर ही सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा नगर आयुक्त द्वारा आईएसबीटी बायपास मार्ग पर स्ट्रीट लाइट के कार्य का भी निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण में सहायक नगर आयुक्त एसपी जोशी तथा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खन्ना भी नगर आयुक्त के साथ थे।
नगर आयुक्त मनुज गोयल द्वारा बताया गया कि नगर निगम का हमेसा प्रयास पुरे शहर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने का रहता है । मुख्य मार्गो कि सफाई भी अच्छी रहे इसके विशेष प्रयास किये जा रहे है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश