देहरादून
सोमवार को उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया । विधायक राजकुमार विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को अपना इस्तीफा देने पहुंचे। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने इस मामले में जानकारी दी है कि विधायक राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है इसके बाद अब इस पद को रिक्त कर दिया जाएगा। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिनों पहले विधायक राजकुमार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था । नेता प्रतिपक्ष ने भी स्पीकर को इस मामले में पत्र लिखा था जिसके चलते भी विधायक राजकुमार को अपने पद से इस्तीफा देना ही पड़ता।
उत्तरकाशी जनपद की पुरोला विधानसभा सीट से विधायक राजकुमार कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए जिस कारण नियमों के तहत उन्हें इस्तीफा देना था। इसलिए विधायक राजकुमार स्पीकर को इस्तीफा देने पहुंचे। राजकुमार का कहना है कि भाजपा की नीतियों से वह प्रभावित हुए हैं और कांग्रेस में उनकी उपेक्षा हुई और वह असहज महसूस कर रहे थे इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी है। राजकुमार का कहना है भाजपा उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसको बखूबी वह निभाएंगे

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन