देहरादून
वित्त, संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री व प्रभारी मंत्री टिहरी व उत्तरकाशी डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दोनों जिलों में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी सम्बंधित जिलाधिकारी से दूरभाष पर ली।
डॉ अग्रवाल ने जानकारी लेते हुए कहा कि भारी बारिश के चलते जो मार्ग जनपदों में अवरुद्घ हो गए हैं, उन्हें तत्काल खोला जाए।
डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारी बारिश के चलते जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके भवन स्वामी को शीघ्र मुआवजा दिया जाए। डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी टिहरी से जानकारी लेते हुए मृत बकरियों के स्वामियों को मुआवजा देने के निर्देश दिए।
डॉ अग्रवाल ने दोनों जनपदों के जिलाधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि आपदा की घड़ी में कोई भी अधिकारी अपना फ़ोन बन्द न रखे और अलर्ट मोड़ पर रहें।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू