देहरादून: उत्तराखंड शासन द्वारा कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के कार्यों और जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। 2 आईएएस के साथ 5 पीसीएस के की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।
आईएएस गौरव कुमार को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पीसीएस प्रवेश चंद्र को रजिस्टर भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्थापन प्राधिकरण की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस प्यारे लाल शाह को रजिस्टार भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्थापन का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया।
पीसीएस हेमंत वर्मा को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस चंद्र सिंह इमलाल को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है।
पीसीएस परितोष वर्मा को उपायुक्त गन्ना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।




More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू