देहरादून
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जिम्मेदारी मिलते ही पार्टी नेताओं से मुलाकात करके सबका साथ और सबका विश्वास वाला फार्मूला अपनाते हुए शिष्टाचार मुलाकातें शुरू कर दी हैं। देहरादून पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की है। इनके अलावा विधायक आदेश चौहान सहित कई पदाधिकारियों ने भी भेंट की है। प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचकर काफी देर तक दोनों के बीच मुलाकात हुई, मुलाकात के बाद यशपाल आर्य ने मीडिया से कहा कि वे शिष्टाचार भेंट करने आये थे और सभी साथी एकजुटता के साथ सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने का काम करेंगे, आर्य ने कांग्रेस छोड़कर कई विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों और चर्चाओं से भी इंकार किया । पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी मीडिया में पार्टी से कोई नाराजगी होने से इनकार किया है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश