देहरादून
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया| इस मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जाना| वहीं भुवन चंद्र खंडूडी ने भी प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर यशपाल आर्य से बातचीत की। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने अपने पुराने अनुभव एवं संस्मरण साझा किए। साथ ही प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर नेता प्रतिपक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच भी बातचीत हुई।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा