देहरादून
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को मिली हार के बाद अब हरक पर हमला तेज हो गया है। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पहुंचे लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में हरक सिंह रावत पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत अब तक लहर के साथ चुनाव लड़े है। जिसमें उन्हें जीत भी मिली लेकिन मौजूदा विधानसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों में चुनाव लड़ने के बाद हरक सिंह रावत की हकीकत सामने आ गई है कि वह कितने बड़े नेता है। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत अपनी विश्वसनीयता को खो चुके हैं राजनीति में ईमानदारी, निष्ठा, चरित्र और समर्पण की भावना होनी चाहिए जोकि हरक सिंह रावत में नहीं है इसलिए अब जनता उनपर विश्वास नहीं करने वाली है इतना ही नहीं दिलीप सिंह रावत ने कहा कि हरक सिंह रावत खुद को शेर ए गढ़वाल बताते हैं जबकि वह सियार हैं। बता दें कि लैंसडाउन सीट पर बीजेपी उम्मीदवार दिलीप सिंह रावत ने जीत दर्ज की है। यह दिलीप सिंह रावत की लगातार तीसरी जीत रही है। उन्होंने बीजेपी के बागी विधायक हरक सिंह रावत की बहू और कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं को 9 हज़ार 868 वोटों के अंतर से हराया है। अनुकृति गुसाईं की हार को हरक सिंह रावत की हार के रूप में देखा जा रहा है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश