देहरादून
राजधानी देहरादून के बलवीर रोड स्थित जज कॉलोनी में आज सुबह रिश्तों को तार तार करती घटना हुई .. जिसमे पुलिस अधिकारी के बेटे ने अपनी मां की ही निर्मम हत्या कर दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर तैनात मलखान सिंह इन दिनों मुरादाबाद में तैनात है .. और इनके परिवार में पत्नी बबिता रानी और दो बेटे है… एक बेटा दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था और घर पर एक बेटा अपनी मां के साथ रहता था .. लेकिन आज सुबह जब मलखान सिंह घर पर फोन किया तो किसी ने भी फोन नही उठाया तो मलखान सिंह कुछ शक हुआ .. मलखान सिंह आनन फानन में देहरादून पहुंचे तो घर पर उन्होंने अपनी पत्नी की लहू लुहान छत विच्छित लाश देखी .. फिर उन्होंने वही घर में अपने बेटे को भी लहू लुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी .. जिसके बाद मौके पर आई पुलिस ने बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस की निगरानी में अस्पताल भेजा ।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा कि डिप्टी एसपी का बेटा आदित्य जो देहरादून में अपनी मां के साथ रहता था वह मानसिक रूप से विशिप्त बताया जाता है लेकिन अभी उसकी हालत स्थिर है और पुलिस निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस कप्तान ने कहा कि अभी प्राथमिक जांच में पता चला है कि बेटे के द्वारा ही मां की निर्मम हत्या की गई है साथ ही अन्य कारणों पर भी पुलिस जांच कर रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश