देहरादून
जौनसार की लोक गायिका संजना राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे की खिड़की की ग्रिल पर फंदे से लटका मिला। वह नेहरू कॉलोनी स्थित मकान में किराये पर रहती थीं। दो महीने से उनके साथ एक युवक भी रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
घटना नेहरू कॉलोनी के एच ब्लॉक स्थित घर की है। परिजनों की मौजूदगी में संजना के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब तीन बजे सूचना मिली थी। पुलिस घर में पहुंची तो देखा कि एक महिला अपने कमरे की खिड़की की ग्रिल से लटकी थीं। पुलिस ने इमरजेंसी सेवा के माध्यम से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान संजना राज (22) पुत्री भीम दास निवासी मलेथा, सहिया के रूप में हुई।
संजना जौनसार क्षेत्र की लोक गायिका थीं। उनके कई गाने सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। संजना यहां एक कंपनी में काम भी करती थीं। शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन प्राथमिक पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला लग रहा है। सीओ जोशी ने बताया कि उनके साथ दो माह से एक युवक भी रहता था। दोनों लिव इन में रहते थे या सिर्फ दोस्त थे, इस बात की जांच की जा रही है
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि युवक का नाम अंकित है। वह यहां एक एप के ऑफिस में काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने सगाई भी कर ली थी। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। किसी तरह के झगड़े या अनबन की बात भी सामने नहीं आई है।
संजना राज जौनसार बावर की उभरती हुईं लोक गायिका थीं। हालांकि वर्ष 2009 में उन्होंने गायिकी के क्षेत्र में कदम रख दिया था, लेकिन क्षेत्र में धीरे धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ रही थी। विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर उन्होंने अपनी आवाज का लोहा मनवाया

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश