देहरादून
अब बीजेपी कार्यालय में भी बहुत जल्द सरकार के मंत्रियों के बैठने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही बीजेपी कार्यालय में फिर से मंत्रियों के जनता दरबार में लगने जा रहे हैं। यह नहीं बहुत जल्द मंत्रियों के जिलों के दौरे भी तय होने जा रहे हैं। पार्टी संगठन इस दिशा में काम कर रहा है और बहुत जल्द ही ये तय होने जा रहा है। दरअसल पूर्व की सरकार के कार्यकाल के दौरान भी यह व्यवस्था की गई थी कि सरकार के मंत्री बीजेपी दफ्तर में बैठेंगे और जनता की परेशानियों को सुनने का काम करेंगे। इसके अलावा मंत्रियों के विधानसभा में भी बैठने को लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी हुआ था। लेकिन कोविड काल के बाद ये व्यवस्था खत्म हो गयी , और फिर से शुरू नहीं हो पाई। अब बीजेपी संगठन फिर से इस व्यवस्था को शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है। बीजेपी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार का कहना है की जल्द यह व्यवस्था प्रारंभ की जाएगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू