देहरादून
राजधानी देहरादून के कांजी हाउस में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है … जहां पर कई गाय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निरीक्षण में मृत पाई गई।मुख्य पशु चिकित्सक द्वारा कांजी हाउस का निरीक्षण किया गया … जहां पर भारी अनियमिताओ को देखकर उन्होंने संचालकों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है … उन्होंने बताया कि गौ वंश के संरक्षण को लेकर लगातार काम किया जा रहा है… लेकिन कांजी हाउस देहरादून में जिस प्रकार का कारनामा देखने को मिला है वह दिल दहलाने वाला है .. मुख्य पशु चिकित्सक ने कहा कि पूरे मामले पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है … जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो… साथ ही उन्होंने मामले को लेकर पुलिस में भी मुकदमा दर्ज कराया है … उन्होंने बताया कि कांजी हाउस संचालकों का भी दायित्व बनता है कि यदि गाय बीमार है तो उसके लिए डॉक्टर को बुलाया जाए.. इसकी सूचना नगर निगम को दी जाए .. लेकिन संचालकों के द्वारा ऐसा कोई भी काम नहीं किया गया… जिसे प्रतीत होता है कि गाय की मौत उनकी लापरवाही के द्वारा हुई है ।
वहीँ उपनगर आयुक्त का कहना है जो भी गौशाला संचालक है उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी .. साथ ही अन्य कांजी हाउस का भी निरीक्षण किया जाएगा और अगर वहां व्यवस्थाएं ठीक नही है तो उसे सुधारने का प्रयास होगा ।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया