देहरादून
वार्ड 78 के पार्षद रमेश कुमार मंगू ने प्रोजेक्ट साइन के अंतर्गत एलईडी (LED) बल्ब लगाओ, बिजली बचाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत अपने कैम्प कार्यालय आँगलभट्टा में सिस्का कंपनी (SYSKA COMAPNY ) के एलईडी बल्बों का बहुत ही कम मूल्य में वितरण कैम्प का आयोजन किया।
पार्षद रमेश कुमार मंगू ने बताया कि सिस्का कंपनी बिजली के लेटेस्ट बिल पर नये एलईडी बल्ब मात्र 25 रुपये में तथा पुराने कांच के बल्ब (ICL) के बदले मात्र 15 रुपये में दे रही हैं, जिसको देखते हुए आज क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए हमने ऑगलभट्टा छेत्र में कैम्प लगाया, उन्होंने बताया इन एलईडी बल्ब के उपयोग से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल में थोड़ी राहत मिलेगी, आगे भी जनहित में छेत्रवासियों की सुविधानुसार वार्ड में इस प्रकार के कैम्प लगाये जायेंगे।
आज के कैम्प में विकास पाल, योगेश कुमार, एडवोकेट विजय पाल, सिद्धार्थ वर्मा, रामजग, सतपाल, सुभाष धस्माना, हिमांशु तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा