रूड़की
रुड़की गंगनहर पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का विधायक उमेश कुमार के केम्प कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। मोहम्मद शमी को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली । मोहम्मद शमी विधायक के कार्यालय पर कुछ समय रुकने के बाद रुड़की के नेहरू स्टेडियम में पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की और वर्ल्ड कप के अपने अनुभव युवाओं के बीच साझा किया और उनके सवालों का जवाब दिया। मोहम्मद शमी को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट रहा। मोहम्मद शमी की एक झलक पाने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। रुड़की नेहरू स्टेडियम युवाओं से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम के बाद मोहम्मद शमी ऋषिकुल मैदान हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू