हरिद्वार
मॉनसून सीजन में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है. पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. फिलहाल हरिद्वार में गंगा अलर्ट लेवल पर बह रही है.
हरिद्वार में गंगा का अलर्ट लेवल 293 मीटर है गंगा 293 मीटर के लेवल पर बह रही है, जिसे खतरे के निशान पर कहा जा सकता है . गंगा के इस रौद्र रूप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है.
यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार गंगा के बढ़ते जल स्तर पर नजर बनाए हुए है और पल-पल की खबर से आला अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है.
हरिद्वार के सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार के के मुताबिक, फिलहाल गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पर बना हुआ है. गंगा अलर्ट लेवल के काफी नजदीक है. अवधेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बारिश और पशुलोक बैराज से छोड़े गए पानी से गंगा पहुँची चेतावनी लेवल पर पहुंची है हमने गंगा के चेतावनी लेवल पर पहुचने पर सिचाई विभाग और प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश