देहरादून
आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के संबंध में सभी अधीनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया के दौरान शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत आज दिनाँक 18/01/2025 को कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मेंहूवाला, पित्थूवाल, हरभजवाला, बडोवाला, तेलपुर चौक आदि स्थानो पर थाने पर नियुक्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा लाउड हेलरो के माध्यम से आम जन को आदर्श आचार सहिंता का पालन करने तथा निर्भिक एंव निष्पक्ष होकर अपना मतदान करने की अपील की गई। साथ ही आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने वालो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

More Stories
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण, मालखाने के निरीक्षण में लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश, थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से करवाई शस्त्र कवायद
इनोवा कार को खतरनाक तरीके से दौड़ाकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मृत्यु करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल