उत्तराखंड
पेट्रोल- डीजल के लगातार बढ़ते दामों के बीच आम जनता को महंगाई से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है । जहां देश के साथ ही प्रदेश की आम जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है । तो वही आज सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम बढ़ा दिए गए हैं । इसके तहत 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है ।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक राजधानी देहरादून की जनता को जो घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) 968.50 रुपए में मिल जाया करता था वही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब आपको 1018.50 रुपए खर्च कर मिल सकेगा । इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे । मार्च के बाद अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश