
उत्तरकाशी
कल सायं करीब 04 सवा 04 बजे *गुजराज के तीर्थ यात्रियों की बस संख्या UK07PA-8585* गंगोत्री से वापस आते समय कोतवाली मनेरी क्षेत्रांतर्गत *गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त* हो गयी थी। *हादसे मे 28 लोग घायल हो गये जबकि 07 लोगों की मृत्यु हो गयी थी।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू की कमान संभाली गयी।* पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, बीआरओ व कुछ स्थानीय लोगों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर गोल्डन आवर्स के अन्दर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गयी, पुलिस द्वारा रात में ही मृतकों के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शवों को आज प्रातः में जौलीग्रांट भेज दिया गया है।
*उक्त मामले में मजिस्ट्रेट जांच प्रचलित है, पीडितों के बयान के आधार पर चालक की गति तेज थी, जिससे वह वाहन को कंट्रोल नहीं कर पाया, वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा आज पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता मे बताया गया कि प्रथम दृष्टतया मामले में चालक तेजी व लापरवाही से वाहन चला रहा था, *चालक मुकेश कुमार पुत्र फूलसिंह निवासी टिपरपुर सभावाला देहरादून के खिलाफ कोतवाली मनेरी में धारा 279,337, 338 व 304 (A) भादवि के अंतर्गत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त रेस्क्यू कार्य के लिए पुलिस प्रशासन की टीम के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की गयी।*

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू