नैनीताल
हल्द्वानी से शीतला खेत अल्मोड़ा जा रही केमू बस संख्या (UK04 PA0520) से अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही टैक्सी (UK04TB3053) की आपसी भिड़ंत होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई है जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम HC नवीन कुंवर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य करते हुए 23 घायलों को निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया तथा घटना में मृत एक महिला का शव बस से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश