देहरादून
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित एक और भर्ती परीक्षा में एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुई इस सचिवालय रक्षक परीक्षा में एसटीएफ को प्राथमिक जांच में अनियमितताएं मिली हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा परीक्षा लीक के इस प्रकरण में जांच के बाद प्राथमिक अनियमितताएं पाने पर एसटीएफ ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया है।
सचिवालय रक्षक परीक्षा सितंबर 2021 में यूकेएसएसएससी द्वारा कराई गई थी। इसमें जांच में गड़बड़ी मिलने पर एसटीएफ ने थाना रायपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी विवेचना तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय द्वारा एसटीएफ को सुपर्द कर दी गई है।
बता दें कि, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 27 सितंबर 2021 को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक के 33 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। इसके लिए 36,533 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 25,805 अभ्यर्थियों ने ही एग्जाम दिया, जबकि 10,757 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। भर्ती के लिए प्रदेशभर में 107 केंद्रों पर इसकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल मांगी गई।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गड़बड़ी वाले सभी परीक्षाओं को निरस्त करने की बात कही है। ऐसे में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (VDO, VPDO आदि) के अलावा यह परीक्षा भी निरस्त होगी।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया