देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा परीक्षा लीक प्रकरण में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए और एक भी व्यक्ति जो भी सम्मिलित हो को गिरफ्तार किया जाए के सख़्त निर्देश निर्गत किए गए है जिसपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र कर कार्यवाही के लिए एसटीएफ को निर्देश निर्गत किए जा रहे है
इस क्रम में एसटीएफ द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा 2016 में पर्याप्त साक्ष्य पर आरएमएस कंपनी लखनऊ के सीईओ को गिरफ्तार किया गया जिसपर पर न्यायालय द्वारा उसे 14 दिवस जुडिशल कस्टडी पर जेल भेज दिया गया है
साथ ही स्नातक वीपीडीओ परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में सादिक मूसा और योगेश्वर राव को 3 दिवस पीसीआर पर एसटीएफ द्वारा लिया गया था, अभियुक्तगणो को एसटीएफ टीम द्वारा लखनऊ,बाराबंकी आदि स्थानों पर ले जाकर केस में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन कर वापस जेल भेज दिया गया है
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश पाल
S/0 माता बदल पाल
निवासी सैनिक कॉलोनी रायबरेली रॉड
लखनऊ

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश