नैनीताल: उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें एक अलग ही आध्यात्मिक शांति की अनुभूति हुई। बाबा नीब करौरी महाराज द्वारा स्थापित यह मंदिर आलौकिक शक्ति का केन्द्र है। यहां देश एवं विदेश से अनेकों भक्त दर्शन करने आते हैं जो उत्तराखण्ड का सौभाग्य है। राज्यपाल ने इस दौरान श्रद्धालुओं से भी बातचीत की।
इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सदानंद ने मंदिर के इतिहास आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, ट्रस्ट की सचिव जया प्रसाद, प्रबंधक विनोद जोशी, प्रदीप साह, एडीएम शिव चरण द्विवदी व एसडीएम राहुल साह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन