देहरादून
हरिद्वार जिले में हुई जहरीली शराब से मौतों के मामले में सीएम धामी खासे सख्त है आबकारी विभाग के लक्सर सर्कल के स्टाफ के हटाए जाने के साथ ही आज जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार अशोक मिश्रा भी हटा दिए गए हैं। अपर आबकारी आयुक्त की प्राथमिक जांच में आबकारी अधिकारी की पाई गयी लापरवाही। बता दे कि बीती 9 सितंबर को जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। अब जहरीली शराब मामलें में सरकार सख्त है और दोषियों पर भी कानून का शिकंजा कसता जा रहा है।

अशोक मिश्रा को हटाए जाने के आदेशों में सचिव आबकारी हरीश चंद सेमवाल ने लिखा है की हरिद्वार जिले में कामकाज में आप जिला आबकारी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई है अशोक मिश्रा को हटाते हुए आपका मुख्यालय अटैच कर दिया गया है हालांकि अभी जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार के पद पर भी किसी की तैनाती नहीं हुई है

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं