
देहरादून
उत्तराखंड के उन पूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है, जो ईको टास्क फ़ोर्स के साथ काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड सरकार ने ईको टास्क फ़ोर्स की दो बटालियनों को अगले पाँच वर्ष के लिए विस्तारीकरण की सहमति दी। प्रदेश सरकार द्वारा 127 टीए और 130 टीए की अतिरिक्त कम्पनियों के विस्तारीकरण की सहमति प्रदान करते हुए प्रकरण को रक्षा मंत्रालय के लिए भेज दिया गया है।
127 टीए और 130 टीए के अन्तर्गत गठित दो-दो अतिरिक्त कम्पनियों को वर्ष 2018 से 2023 तक के लिए गठित किया गया था, जिसके बाद इन कम्पनियों के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को पुनः बढ़ाया जाना था। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मुलाकात के दौरान 127 टीए के कमाण्डिंग अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव ने यह प्रकरण उनके सम्मुख रखा। सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात कर टीए के अन्तर्गत गठित दो अतिरिक्त कम्पनियों के विस्तारीकरण की मांग रखी। जिसके बाद 15 फरवरी 2023 को शासन द्वारा राज्य वित्त पोषित ईको टास्क फोर्स की कम्पनियों के कार्यकाल को मार्च 2028 तक विस्तारीकरण के आदेश दे दिये गये हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस बाबत राज्यपाल ले0 जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि इन कम्पनियों के कार्यकाल विस्तारीकरण से जहां एक ओर प्रदेश के 900 पूर्व सैनिकों का रोजगार चलता रहेगा वही दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह कदम अत्यधिक कारगर साबित होगा।

More Stories
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया