
मंसूरी
आज मसूरी विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी गोदावरी थापली ने मसूरी में टिहरी अड्डे से लेकर गांधी चौक तक पदयात्रा की जिसमे भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली ।
इस पदयात्रा में गोदावरी थापली के समर्थको, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और मसूरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मनोहन मल ने शिरकत की ।कई किलोमीटर की गई इस पदयात्रा में गोदावरी थापली ने जगह जगह रुककर लोगो से जनसंपर्क किया ।
*महिला ने पेयजल समस्या के समाधान को कहा*
पदयात्रा के दौरान एक महिला ने गोदावरी थापली से क्षेत्र की पेयजल समस्या का निवारण करने को कहा जिसके जवाब में गोदावरी ने कहा की वह मसूरी क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को हल करने के लिए कटिबद्ध है और यह समस्या को हल करना उनकी प्रमुखता है ।

गांधी चौक पर पदयात्रा के समापन पर जनता को संबोधित किया गया और उन्हे विस्तृत रूप से कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र के बारे में जानकारी दी गई ।
पदयात्रा के बाद गोदावरी थापली ने क्यारकुली में कार्यकर्ताओं से भेंट की और चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया ।
इसके बाद चोपरासार, भट्टा गांव और बार्लो गंज में कांग्रेस की प्रत्याशी ने जनसंपर्क किया ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश